Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भाजयुमो ने निकाली साईकिल रैली

Advertisement
Advertisement
Saraikela / Kharsawan : भाजपा युवा मोर्चा की सरायकेला-खरसावां जिला समिति की ओर से ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साह बढ़ाने के लिये खरसावां में चीयर्स फॉर इंडिया अभियान चलाया गया. इसके तहत भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने खरसावां हाई स्कूल से रामगढ़ तक साईकिल यात्रा निकाली. मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने कहा कि 41 साल के बाद यह सुखद बेला आयी है कि ओलंपिक में हॉकी में भारत ने इतिहास रचते हुए पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता. इसे भी पढ़ें : जुगसलाई">https://lagatar.in/jugsalai-50-women-and-girls-arrested-from-neelkanth-hotel-police-sent-to-kharagpur/124772/">जुगसलाई

: नीलकंठ होटल से 50 महिला व युवतियां धराईं, पुलिस ने खड़गपुर भेजा
उपाध्यक्ष विश्वजीत प्रधान ने कहा कि 41 साल के बाद हॉकी में भारतीय खिलाडियों ने कांस्य पदक जीत कर देश का मान बढ़ाने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि जीत का यह सिलसिला आगे बढ़ता रहे. खिलाड़ियों के हौसला बढ़ाने के लिये भी भाजपा युवा मोर्चा की ओर से चीयर्स फॉर इंडिया अभियान का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, उपाध्यक्ष विश्वजीत प्रधान, दिपक माझी, डीआरयूसीसी सदस्य प्रभाकर मंडल, सुशील षाडंगी, सिदेश्वर सिंहदेव, होपना सोरेन, विषकंठ प्रधान, मुकेश प्रधान, परेश प्रधान, बसंत गंतायत, नयन नायक, जीतवाहन मंडल, संजय महतो, आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही