Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : गुरुकुल में मनाया गया पराक्रम दिवस

Kharsawan : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर गुरुकुल में पराक्रम दिवस मनाया गया. नेताजी का स्मरण करते हुए गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र नाथ चौहान ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. ब्रिटिश हुकूमत से देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. नेताजी एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनके द्वारा देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को देश कभी नहीं भुला सकता है. दिल्ली में नेताजी की प्रतिमा स्थापित हुई है. इसे भी पढ़ें : खतियानी">https://lagatar.in/khatiani-johar-yatra-workers-waiting-for-cm-hemant-soren/">खतियानी

जोहार यात्रा : कार्यकर्ता कर रहे सीएम हेमंत सोरेन का इंतजार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम से आज समस्त राष्ट्र उनका कृतज्ञ है और रहेगा. सुभाष चंद्र बोस देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. नेताजी का प्रमुख नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. वर्तमान समय में युवाओं को नेताजी के आदर्श पर चलकर देश की सेवा में निःस्वार्थ भाव से योगदान देने की जरूरत है. मौके पर पंकज, आदित्य, पीयूष चौहान, निर्मल महतो, आकाश महतो, विकास महतो, नितेश महतो, अंशु महतो, प्रियांश महतो, नंदलाल महतो आदि विद्यार्थी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही