Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: पंचायत चुनाव में बंपर वोटिंग, 72.57 फीसदी हुआ मतदान

Advertisement
Advertisement
Kharsawan: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर खरसावां में मंगलवार को शांति पूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया. भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में काफी उत्‍साह देख गया. बुजुर्गों व महिलाओं ने भी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लिया.  प्राप्‍त जानकारी के अनुसार खरसावां प्रखंड में 72.57 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रखंड की 13 पंचायतों में 176 बूथ बनाए गए थे. इसे भी पढ़ें: ED">https://lagatar.in/jharkhand-news-ed-takes-vishal-chaudhary-into-custody-information-about-recovery-of-rs-5-crore/">ED

ने विशाल चौधरी को लिया हिरासत में !, पांच करोड़ रुपये बरामदगी की सूचना
[caption id="attachment_316781" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/24may5a.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> खरसावां के हरिभंजा में सात बजे सुबह मतदान शुरू होने के पहले ही लग गई थी वोटरों की लंबी लाइन.[/caption] 65,669 मतदाताओं में से 47,653 मतादाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इनमें 23,925 पुरुष व 23,728 महिला मतदाता शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे तक 22.89 फीसदी, 11 बजे तक 48.68 फीसदी, एक बजे तक 64.94 फीसदी लोगों ने मतदान किया. वहीं बिटापुर पंचायत के चार बूथ 127, 128, 129 और 130 को यूएमएस नारायणडीह में रिलोकेट किए जाने से मतदाताओं में नाराजगी दिखी. इन रिलोकेट बूथों पर दिन के एक बजे तक एक भी वोट नहीं पड़े थे, जबकि मतदान की समाप्ति तक मात्र दो से तीन फीसदी ही वोट डाले जाने की सूचना है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-criminal-fearless-youth-shot-dead-in-broad-daylight/">आदित्यपुर:

अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही