Search

 
 
 

खरसावां : कुचाई में खुला वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच का केंद्रीय कार्यालय

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत कुचाई में वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केन्द्रीय कार्यालय का सोमवार को विधिवत उद्घाटन हुआ. मंच के केंद्रीय कानूनी सलाहकार सह उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रंजीत गिरी एवं केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कर कार्यालय का शुभारम्भ किया. कार्यक्रम का संचालन मंच के केंद्रीय महासचिव ज्योतिष माहली ने किया. मौके पर मंच के कानूनी सलाहकार रंजीत गिरी ने कहा कि कोल्हान के वीर शहीदों की पवित्र धरती पर मंच का कार्यालय खुलने से जनाधिकार मंच को मजबूती मिलेगी. झारखंड अलग राज्य बनने के 22 वर्षों के बाद भी झारखंडियों का विकास नहीं होना बेहद ही दुखद है. वीर शहीदों के अधूरे सपनों को साकार करना ही मंच का लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-passengers-saved-a-young-man-trying-to-jump-into-kharkai-river/">आदित्यपुर

: खरकई नदी में कूदने का प्रयास कर रहे युवक को राहगीरों ने बचाया

सभी जिला मुख्यालय में खुलेगा मंच का कार्यालय

केंद्रीय संयोजक योगो पुर्ती ने कहा कि हम एक सौ साल की पुरानी लड़ाई को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं. वृहद झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के सपनों को साकार करेंगे. केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र के साथ-साथ झारखण्ड के सभी जिला मुख्यालय में मंच का कार्यालय खोला जाएगा और जमीनी स्तर पर मंच को मजबूती दी जाएगी. इस अवसर पर केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष लॉरेंस जोजो, जॉनसन गुड़िया, राष्ट्रीय चित्रकार रंजीत कुमार, राजकुमार गोराई, डॉ राजेंद्र प्रसाद, रेंगो बिरुवा, झरीलाल पात्रा, बिरसा बंकिरा, राजू मुंडा, मनीष उरांव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही