Search

 
 
 

खरसावां : राजखरसावां के रेलवे क्वार्टर में फंदा से झूलता मिला युवक का शव

 
Kharsawan : राजखरसावां रेलवे क्वार्टर में सोमवार सुबह 33 वर्षीय युवक का शव आमदा ओपी पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के अनुसार राजखरसावां रेलवे क्वार्टर निवासी शंकर तांती (33 वर्ष) अपनी बीमारी से काफी तंग आ चुका था. वे पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे. रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-the-procession-car-overturned-near-gitilta-village-the-death-of-a-14-year-old-boy/">खरसावां

: गितिलता गांव के समीप बारात गाड़ी पलटी, 14 वर्षीय बालक की मौत
सोमवार सुबह मृतक के भाई नंदलाल तांती जब उठाने के लिए उसके कमरे में गया तो देखा कि शंकर तांती फंदा में झूला हुआ है. उसने इसकी सूचना आमदा ओपी को दी. घटना की सूचना मिलते ही आमदा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही