Search

 
 
 

खरसावां : इलाज के अभाव में बीमार पारा शिक्षक की मौत, भाजपा नेता उदय सिंहदेव ने जताया दुख

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : खरसावां के प्रधानडीह स्थित नव प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी सहायक शिक्षक विभीषण हांसदा ने आखिरकार इलाज के अभाव में दुनिया को अलविदा कह दिया. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. पिछले तीन माह से उन्हें अपना मानदेय भी नहीं मिला था. पैसों के अभाव के कारण वे अपना उचित इलाज भी नहीं करवा पाए थे. मंगलवार को उनके रिश्तेदारों द्वारा देखभाल के लिए खरसावां के नंदुडीह लाया गया था परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी. बुधवार सुबह उनकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-distribution-of-21-mosquito-nets-in-darisai-sabar-basti/">गालूडीह

: दारिसाई सबर बस्ती में 21 मच्छरदानी का किया गया वितरण

मृत्यु पर तय होनी चाहिए जवाबदेही : उदय सिंहदेव

इस मामले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भाजपा सिंहभूम लोकसभा प्रभारी उदय सिंहदेव ने कहा है कि हेमंत सोरेन कहते हैं कि हमारी सरकार बनते ही सभी पारा शिक्षकों को नियमित कर दिया जायेगा. नियमित करना तो दूर की बात सच्चाई यह है कि पारा शिक्षक को तीन महीने से मानदेय नहीं दिया गया और इलाज के अभाव में पारा शिक्षक काल के गाल में समा गए. उन्होंने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि शिक्षक की मृत्यु की जवाबदेही तय होनी चाहिये और जो भी इसके लिए दोषी हैं उनको दंडित किया जाना चाहिये. ताकि ऐसी और दुःखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही