Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : रिलोकेट किये गये बिटापुर पंचायत के चार बूथों में पुनर्मतदान कराने की मांग

Advertisement
Advertisement
Seraikela : खरसावां के सिलपिंगदा बांगलाटोला में बुधवार को ग्राम प्रधान डोमन माझी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक की गई. बैठक में बताया गया कि बिटापुर पंचायत के बूथ संख्या 127, 128, 129 व 130 को रिलोकेट कर युएमएस नारायणडीह किया गया था. इस कारण मतदाताओं ने मतदान नहीं किया, लेकिन 25 मई को इन बूथों पर दो से चार फिसदी मतदान होने की खबर मिली है. ग्रामीणों ने इसमें बोगस मतदान होने का संदेह व्यक्त किया है. साथ ही ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव को रद्द करते हुए इन बूथों पर पुनर्मतदान कराने की मांग की है. वहीं, इस मामले की जानकारी चुनाव आयोग को देने की बात कही गयी है. बैठक में जीवलाल सरदार, बुधु मुंडा, सुखराम गोप, सोनाराम सोय, रामाय सोय, बुधु गोप, अरुण सोय, सोमा सरदार सहित सैकड़ो की संख्या में सिलपिंगदा, नुवाबेड़ा, दिरीगोड़ा, कांटाडीह, रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़े :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-view-of-the-rain-jnac-started-cleaning-the-drain/">जमशेदपुर

: बरसात को देखते हुए जेएनएसी ने शुरू की नाले की सफाई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही