Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : अभिजीत प्लांट के पास संजय नदी पर अधूरे पुल को पूरा करने की मांग

Advertisement
Advertisement
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/MLA-DASHRATH-GAGRAI-1-1-246x300.jpg"

alt="" width="246" height="300" /> Saraikela/Kharsawan : सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर अभिजीत प्लांट के पास संजय नदी पर अधूरे पुल को चालू करने की मांग तेज होने लगी है. विस के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने तारांकित प्रश्न के जरिए इस मुद्दे को विस में उठाया है. विधायक गागराई ने कहा कि सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर अभिजीत प्लांट के पास संजय नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य विगत आठ साल से अधूरा है. वर्तमान में पुराने संकीर्ण पुल से हो रही आवाजाही सुरक्षित नहीं है. इसे भी पढ़ें : ओमिक्रॉन">https://lagatar.in/omicron-alert-health-secretary-writes-to-states-suggests-imposition-of-night-curfew-strictness-in-rules/">ओमिक्रॉन

अलर्ट : हेल्थ सेक्रेटरी ने राज्यों को लिखा पत्र, नाइट कर्फ्यू लगाने, नियमों में सख्ती लाने का दिया सुझाव
उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या सरकार इस पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का विचार रखती है? हां तो कब तक? इस पर पथ निर्माण विभाग की ओर से लिखित उत्तर में कहा गया कि डिजाइन में परिवर्तन, यूटिलिटी शिफ्टिंग आदि कारणों से परियोजना लागत में वृद्धि हुई है. प्रशासनिक स्वीकृति की सीमा तक कार्य संपादित किया गया है. प्रशासनिक स्वीकृति के पुनरीक्षण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. इसके बाद शीघ्र कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही