Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : श्रद्धालुओं ने अश्रुपूरित नेत्रों से मां बासंती दुर्गा को किया विदा

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : धार्मिक नगरी खरसावां में बासंती दुर्गा पूजा हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया. यहां ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित चार दिवसीय बासंती पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंच कर माथा टेका. इस दौरान भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का भी वितरण किया गया. सोमवार को देर रात विजया दशमी पर मां बासंती की प्रतिमा को विसर्जित किया गया. मालूम हो कि वर्ष 1903 से हर वर्ष ब्राह्मण समाज की ओर से बासंती दुर्गा पूजा का आयोजन होता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-arena-procession-from-ramnavami-ground-with-gaiety/">बहरागोड़ा

: रामनवमी मैदान से गाजे-बाजे के साथ निकला अखाड़ा जुलूस

36 ब्रह्म कुमारों का हुआ उपनयन संस्कार, विधि विधान के साथ जनेऊ धारण किया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/Kharsawan-upnayan-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> चैती नवरात्रि के विजय दशमी के दिन खरसावां के बासंती दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को ब्राह्मण समुदाय के 36 युवकों का सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया. सभी रस्मों को निभाते हुए ब्रह्म कुमारों का उपनयन संस्कार का कर जनेऊ धारण कराया गया. मौके पर झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के विभिन्न क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे हुए थे. ब्राह्मण युवकों का उपनयन संस्कार देखने के लिये भी बड़ी संख्या में महिलायें पहुंची थीं. बसंती मंदिर में पूरा दिन भक्ति मय बना रहा. पूजा के अंतिम दिन विजया दशमी पर ब्राह्मण युवकों का सामूहिक उपनयन संस्कार किया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही