Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने को चुने गए जिला टीम के तैराक

Advertisement
Advertisement
Kharsawan: रांची में आगामी पांच जून से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिये आज सरायकेला-खरसावां जिला टीम का गठन किया गया. खरसावां सोना नदी के आश्रम घाट में प्रशिक्षक सपन प्रधान, सुदामा सिंह देव एवं बलराम महतो की देखरेख में जिले के तैराकों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. चयनित तैराक रांची के बुधु भगत एक्वाटीक स्टेडियम होटवार में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. आज प्रथम दिन तैराकी की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के लिये कर्मा कुम्हार,  सुरेन हासदा, गुरु चरण सरदार, रोहित महतो, समीर सिंह सरदार,  प्रिंस टोप्पो, शुभम महतो, हरीश बोदरा सहित कई तैराकों का चयन किया गया. इसे भी पढ़ें: क्लर्क,">https://lagatar.in/recruitment-for-1200-posts-including-clerk-assistant-clerk-know-how-to-apply/">क्लर्क,

असिस्टेंट क्लर्क समेत 1200 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

कई तैराकों का पंजीकरण कराया गया

चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, उपाध्यक्ष उमेश सिंह देव, पिनाकी रंजन एवं जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, अशोका इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने किया. चयन प्रतियोगिता के पूर्व स्विमिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने अध्यक्ष स्वर्गीय विश्वनाथ रथ के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व तैराकों का पंजीकरण कार्य भी जारी है. आज जीएमएस प्रणाली के तहत कई तैराकों का पंजीकरण कराया गया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-country-and-world-veterans-will-gather-in-xlri-there-will-be-brainstorming-on-supply-chain-management/">जमशेदपुर

: XLRI में जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, सप्लाइ चेन मैनेजमेंट पर होगा मंथन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही