Search

 
 
 

खरसावां : जिला महिला फुटबॉल टीम का चयन 10 को

 
Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 10 जुलाई को खरसावां के अर्जुन स्टेडियम में जिला महिला फुटबॉल टीम हेतु खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से मान्यता दिलाने के लिए सेंट्रल रिजर्वेशन सिस्टम से चयनित खिलाड़ियों को जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त हो सके. डीएसए के वरीय प्रशिक्षक सह कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को उचित मंच एवं अवसर नहीं मिल पाता है. अगर इन खिलाड़ियों को उचित मंच एवं अवसर मिले तो ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना और अपने देश का नाम रौशन कर सकती है. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tribal-kudmi-society-planted-saplings-in-jahirathan-of-neemdih/">चांडिल

: आदिवासी कुड़मी समाज ने नीमडीह के जाहिराथान में किया पौधरोपण
आज दर्जनों महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा चुकी हैं. नीलम खलखो, जमुना गोप, श्रीमती को दादा, संजना देवगन, चांदनी मुंद्री जैसे दर्जनों खिलाड़ी अपने प्रतिभा के बल पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चमके हैं. उन्होंने कहा कि आगामी 10 जुलाई को खरसावां में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिन्हें प्रशिक्षण एवं सहायता प्रदान कर इस खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा. चयन में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ियों को दो रंगीन फोटो एवं आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर सुबह 9:00 बजे तक उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही