Search

 
 
 

खरसावां : सांडेबुरू का आठमाचीला टुसू मेला हर्षोल्लास के साथ मना

 
Kharsawan : खरसावां प्रखंड अंतर्गत सांडेबुरू गांव के मैदान में मकर संक्रांति के अवसर पर लगा आठमाचीला टुसू मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. इस मेले में दूर दराज के हजारों लोगों ने आनंद उठाया. मेले में महिलाओं के सिंगार हेतु मनिहारी और बच्चों के खिलौने की दुकानों में जमकर खरीदारी हुई. मेले में खाने पीने के कई स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज व्यंजन का आनंद उठाया. मेले में मंडली द्वारा टुसू गीत गाया गया. इसके साथ-साथ टुसू गीत पर लोगों ने खूब नाचकर मौज किया. इस अवसर पर लोगों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Kharsawan-Athmachila-Tusu-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-explains-the-reason-behind-starting-bharat-jodo-yatra-says-media-is-only-busy-showing-modis-face/">राहुल

गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कारण बताया, कहा, मीडिया केवल मोदी का चेहरा दिखाने में व्यस्त है
हंडी फोड़ (महिला) प्रतियोगिता में प्रथम रीना हेम्ब्रम (बुरुडीह) सामान्य ज्ञान में प्रथम पंकज कुमार आदित्य (संतारी), द्वितीय पवन महतो (बिटापुर), डांस (बालिका) में प्रथम पूनम कुमारी (महालीमुरूप), द्वितीय संगीता प्रमाणिक (महालीमुरूप), बैलून फोड़ (लड़की) में प्रथम सुषमा महतो (संतारी), द्वितीय दीपा राउत (चिलकु), बॉलपास (लड़की) पूजा शर्मा (संतारी), द्वितीय मंजू सोय (जोजोडीह), 100 मीटर दौड़ (लड़का) में प्रथम पवन रुगू (संतारी), द्वितीय कर्ण रुगु (संतारी), सूई धागा रेस (महिला) में प्रथम छोटी सोय (जोजोडीह ) द्वितीय रजनी जोंको (संतारी), 300 मीटर दौड़ (पुरुष) में प्रथम सोहराज सोय (करोसाई ), द्वितीय राज महली ( महालीमूरूप) आदि ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए. उन्हें अतिथियों के हाथों आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. मौके पर डॉ जगदीश प्रसाद महतो, डॉ सदानंद महतो, दिनेश कुमार महतो, प्रदीप कुमार महतो, अशोक महतो, दिलीप महतो, सुबोध चंद्र महतो, गोम्हाचरण महतो, सत्यजीत महतो, नीरज महतो,राजेश महतो समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही