Search

 
 
 

खरसावां : पंचायत समिति की बैठक में आठ स्थायी समितियों का किया गया गठन

 
Kharsawan : प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रमुख मनेंदर जामुदा की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आठ स्थायी समितियों के गठन को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया. इस दौरान खरसावां प्रखंड के पंचायत समिति के आठ स्थायी समितियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया. बैठक में सभी स्थायी समितियों के कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ गौतम कुमार, उप प्रमुख ज्योत्सना मंडल, पंचायत समिति सदस्य अमर सिंह हांसदा, जुली मिश्रा, लखी सोय, गोविंद हाईबुरु, आरती केशरी, मो. आबिद खान, मुखिया नागेश्वरी हेंब्रम, सीनी गागराई, सांसद प्रतिनिधि विवेका नंद प्रधान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-four-youths-came-to-rob-conveyor-belt-from-bottom-mile-arrested-with-revolver/">किरीबुरु

: बॉटम मील से कन्वेयर बेल्ट लूटने आये चार युवक रिवोलवर के साथ गिरफ्तार

आठ स्थायी समितियों में इन्हें किया गया शामिल

  • सामान्य प्रशासन समिति : प्रमुख मनेंदर जामुदा को अध्यक्ष, बीडीओ गौतम कुमार को सचिव, मालती बांकिरा, रामलाल महतो, गोविंद हाईबुरु व आबिद खान को सदस्य.
  • कृषि एवं उद्योग समिति : आरती केशरी को अध्यक्ष, रामलाल महतो, सुखमती गागराई, अमर सिंह हांसदा, रीमा उरांव व सुनीता महतो को सदस्य.
  • स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति : उप प्रमुख ज्योत्सना मंडल को अध्यक्ष, मीरा हांसदा, गोविंद हाईबुरु, अजित प्रधान, सुखमती गागराई व विमल पुष्टी को सदस्य.
  • वित्त अंकेक्षण सह योजना विकास समिति : प्रमुख मनेंदर जामुदा को अध्यक्ष, मीरा हांसदा, तुलसी नायक, अजित प्रधान, आबिद खान व मालती बांकिरा को सदस्य.
  • सहकारिता समिति : अमर सिंह हांसदा को अध्यक्ष, आरती केशरी, संजु हाईबुरु, ज्योत्सना मंडल, सुनीता महतो व तुलसी नायक को सदस्य.
  • महिला, शिशु एवं सामाजिक कल्याण विभाग : उप प्रमुख ज्योत्सना मंडल को अध्यक्ष, मीरा हांसदा, आरती केशरी, लखी सोय, रीमा उरांव व विमल पुष्टी को सदस्य.
  • वन एवं पर्यावरण समिति : लखी सोय को अध्यक्ष, सुखमती गागराई, मनेंद्र जामुदा, जोली मिश्रा, अमर सिंह हांसदा व रीमा उरांव को सदस्य.
  • संचार एवं संकर्म समिति : मो. आबिद खान को अध्यक्ष, रामलाल महतो, गोविंद हाईबुरु, अजित प्रधान, जोली मिश्रा व लखी सोय को सदस्य.
इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-chotanagara-primary-health-center-yearning-for-health-facilities/">किरीबुरु

: स्वास्थ्य सुविधाओं को तरस रहा छोटानागरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही