Search

 
 
 

खरसावां : उत्पाद विभाग ने की छापामारी, कई शराब भट्टी को किया ध्वस्त

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : खरसावां थाना क्षेत्र में शनिवार को कई स्थानों पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर ​दिया. उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाई गई छापेमारी अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी अनुसार पुंडेदा, गंगुडीह एवं रामपुर के जंगल क्षेत्रों में कुछ शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-administration-launched-investigation-campaign-regarding-illegal-firecracker-manufacturing/">बहरागोड़ा

: अवैध पटाखा निर्माण को लेकर प्रशासन ने चलाया जांच अभियान

फरार चार लोगों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई

अभियान के तहत लगभग 1150 किलो जावा महुवा नष्ट करते हुए 52 लिटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया है. इस कारोबार में लिप्त फरार हुए चार लोगों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है जो निरंतर जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jan-ashirwad-yatra-of-yuva-janshakti-morcha-from-november-10/">आदित्यपुर

: युवा जनशक्ति मोर्चा का जन आशीर्वाद यात्रा 10 नवंबर से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही