Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : आजादी के अमृत महोत्सव व नेताजी की जयंती पर गोंदपुर में होगा फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Saraikela/Kharsawan : खरसावां के सीमला पंचायत के गोंदपुर हैलीपैड मैदान में ग्रामीणों ने बैठक कर आजादी के अमृत महोत्सव व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन करने का निर्णय लिया. 22 व 23 जनवरी को प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. फुटबॉल महाकुंभ के आयोजन को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया है. समिति में पूर्व विधायक मंगल सोय को मुख्य संरक्षक, रामानाथ महतो को अध्यक्ष, विपिन कैवर्त, योगेंद्र हेम्ब्रम, पिंटू राय, मो वशीर, सुरेश महतो को उपाध्यक्ष, राजेंद्र महतो, शंकर हेम्ब्रम, कमल माझी, दिनेश महतो, श्याम सुंदर महतो को सचिव, दिनेश लोहार को कोषाध्यक्ष, अधिवक्ता प्रणव सिंहदेव, राम शंकर राय व प्रताप मिश्रा को सलाहकार रखा गया है. बैठक में निर्णय लिया गया कि सीमला पंचायत के गोंदपुर हैलीपैड मैदान में पुरुष वर्ग की 16 व महिला वर्ग की चार टीमों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच तीन लाख से अधिक का नगद पुरस्कार दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/in-kiriburu-the-mercury-dropped-due-to-the-cold-the-dew-drops-on-the-grass-and-the-leaves-of-the-tree-became-snow/">किरीबुरु

में ठंड से पारा गिरा, घास और पेड़ के पत्तों पर गिरी ओस की बूंदें बनीं बर्फ
फुटबॉल टीमों के लिए रहने से लेकर भोजन तक की व्यवस्था रहेगी. पुरुष वर्ग में विजेता टीम को एक लाख व उप विजेती टीम को 80 हजार, तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 40-40 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा. महिला वर्ग की विजेता को 10 हजार व उप विजेता टीम को सात हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा. प्रत्येक मैच 45 मिनट का होगा और प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा. साथ ही कई अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी सहमति दे दी है. बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, बीस सूत्री समिति के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनाथ महतो, किशोर कैवर्त, जनार्दन महतो, गौरी महतो, मनसा राम महतो, सोनाराम बानरा, संजय सुंडी, जाकिर हुसैन, मो. सुभान, संजय जोंको, कमलेश महतो, सुरेश महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही