Search

 
 
 

खरसावां : काली मंदिर निर्माण हेतु तेलायडीह में भूमि पूजन, निकाल भव्य कलश यात्रा

 
Kharsawan : खरसावां के तेलायडीह के बउड़साई में काली मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. ओडिशा के पुरी से आये पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण से भूमि पूजन किया. इस दौरान तेलायडीह के बउड़साई और आस पास के टोला की 108 महिलाओं ने कोलायडीह गांव के बड़ा तालाब से कलश यात्रा निकाल कर मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचीं. यहां पूजा अर्चना के बाद कलश स्थापना की गयी. मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिये स्थानीय विधायक दशरथ गागराई के साथ-साथ ओड़िशा के तालचेर से विधायक ब्रज किशोर प्रधान भी पहुंचे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Kharsawan-Mandir-Bhumi-Pujan-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87/">जमशेदपुर

: पंचायत चुनाव में 2.72 लाख मतदाता 534 प्रत्याशियों के लिए डालेंगे वोट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Kharsawan-Mandir-Bhumi-Pujan-2-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसके बाद पूजा अर्चना की गई. इस दौरान संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. पूजा अर्चना कर मां काली का भव्य मंदिर निर्माण कराने की बात कही गयी. मौके पर मां काली के साधक सुफल प्रधान, मुरारी प्रधान, ओड़िया भाषा विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रधान, महासचिव दिलीप प्रधान, सुभाष सिंहदेव, अंतरयामी प्रधान, जगदीश प्रधान, आदि प्रधान, सचिंद्र प्रधान, कानु प्रधान, गोपाल प्रधान, सुकरा महतो, अशोक प्रधान, मुरली प्रधान, मिथुन प्रधान आदि उपस्थित थे. इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही