Search

 
 
 

खरसावां : पूर्व विधायक ने की सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य की जांच की मांग

 
kharsawa/Chaibasa : खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने गुरुवार को पथ निर्माण विभाग द्वारा खमारडीह चौक (आमदा) से बडाबाम्बों तक बनाई जा रही सड़क के राईडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य का जायजा लिया. उन्होंने कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते कहा कि नियमों को ताक पर रख कर संवेदक व विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है. उन्होंने जिला के उपायुक्त सह विभाग के सचिव से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग की. पूर्व विधायक मंगल सोय ने कहा कि बारिश के मौसम में सड़क के कालीकरण व बिटुमिनस का कार्य नहीं होता है. परंतु यहां किन परिस्थितियों में यह कार्य हो रहा है. मंगलवार की रात तेलाईडीह से खरसावां वापस आने के क्रम में उन्होंने देखा था कि कृष्णापुर गांव के समीप रात में पिच निर्माण का कार्य कराया जा रहा था. इसके कुछ ही समय पूर्व बारिश हो रही थी. बारिश के दौरान अलकतरा व गिट्टी के मिश्रण से सड़क का कालीकरण करने से गुणवत्ता खराब होगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-under-the-meri-mati-mera-desh-campaign-amrit-kalash-yatra-took-place-in-many-panchayats/">बहरागोड़ा

: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कई पंचायत में निकली अमृत कलश यात्रा

6.74 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क

उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रख कर पथ निर्माण विभाग के द्वारा इस सड़क के राईडिंग क्वालिटी सुधार का कार्य किया जा रहा है. इधर, निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में लगे कर्मी भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए थे, जबकि कार्य स्थल पर विभाग को अभियंता तक नहीं था. इस पर पूर्व विधायक काफी नाराज दिखे. कहा कि खरसावां के खमारडीह चौक (आमदा) से बडाबाम्बों तक करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क की राईडिंग क्वालिटी सुधार कार्य में करीब 6.74 करोड़ रुपये की लागत आ रही है. साथ ही कार्य स्थल पर योजना से संबंधित बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही