Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: सरायकेला-खरसावां के तैराकों  की झोली में एक गोल्ड समेत चार मेडल

Advertisement
Advertisement
Kharsawan: झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा वीर बुधु भगत एक्वेटिक स्टेडियम होटवार रांची में आयोजित दो दिवसीय सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को जिला के तैराकों ने दो कांस्य पदक हासिल किए. इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां के तैराकों ने एक स्वर्ण समेत चार पदक पर कब्जा जमाया. इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन 50 मीटर फ्रीस्टाइल की बालिका वर्ग में नमिता  नायक जबकि बालक वर्ग में अरीत दत्ता ने कांस्य पदक हासिल किया. इसे भी पढ़ें: जर्मनी">https://lagatar.in/pm-modi-said-among-indians-in-germany-emergency-was-a-black-spot-on-democracy/">जर्मनी

में भारतीयों के बीच बोले पीएम मोदी, इमरजेंसी लोकतंत्र पर काला धब्बा

जिला स्विमिंग एसोसिएशन ने प्रशिक्षक व मैनेजर को बधाई दी

सीमित संसाधनों के बावजूद पूर्वी सिंहभूम के टाटा स्टील,  रांची, बोकारो जैसे जिले के तैराकों को कड़ी टक्कर देते हुए जिले के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल प्राप्त किए. जिले के तैराकों के लिये स्विमिंग पूल न होने के वावजूद नदी-नालों में प्रैक्टिस कर यह उपलब्धि हासिल करने पर जिला स्विमिंग एसोसिएशन ने हर्ष प्रकट किया है. एसोसिएशन ने टीम के प्रशिक्षक सुदामा सिंह देव एवं मैनेजर धनंजय कालिंदी को भी बधाई दी है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-the-interest-of-society-in-the-meeting-of-the-indian-brahmin-mahasabha/">जमशेदपुर

: भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज हित पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही