Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: गांधी एक भरोसा, शास्त्री एक विश्वास विषय पर व्याख्यान का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : सूचना व जनसंपर्क विभाग की ओर से लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी जयंती के मौके पर खरसावां के सामुदायिक भवन में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन स्थानीय विधायक दशरथ गगराई ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान गांधी एक भरोसा, शास्त्री एक विश्वास विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. विधायक दशरथ गगराई ने कहा कि वर्तमान समय मे गांधी के विचार-दर्शन और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं. गांधी जी के बताए रास्ते पर जाकर ही विश्व मे शांति व सौहार्द्र स्थापित हो सकती है. वहीं शास्त्री जी ने किसान सशक्तिकरण का रास्ता दिखाया. शास्त्री जी ने कहा था देश की ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है, लोगों में एकता स्थापित करना.

सरायकेला छऊ से भी जुड़ी हुई हैं गांधी की यादें

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक गुरु तपन पटनायक ने कहा कि सरायकेला के विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य के कई प्रशंसकों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी नाम आता है. देश की आजादी के पूर्व गांधी जी ने सरायकेला के छऊ नृत्य को देखा था और जमकर इस नृत्य की प्रशंसा की थी. शास्त्री जी के जय जवान, जय किसान का नारा वर्तमान समय में बहुत अधिक प्रासंगिक है. शिक्षक विश्व रंजन त्रिपाठी ने कहा कि गांधी दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता है. राजा गोपाल नारायण सिंहदेव ने कहा कि गांधी जी का मानना था कि ब्रिटिश शासन से मुक्ति पाने का एकमात्र हथियार अहिंसा और सच्चाई का रास्ता है. कार्यक्रम को कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया है. मंच का संचालन छऊ नृत्य कला केंद्र, खरसावां के संयोजक दिलदार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पिनाकी रंजन ने किया.

कई लोगों को किया गया सम्मानित

मौके पर सूचना जनसंपर्क अधिकारी सुनील सिंह, बीडीओ गौतम कुमार, खरसावां राजघराने की राजमाता विजया देवी, राजा गोपाल नारायण सिंहदेव, मानवाधिकार सहायता संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अनूप सिंहदेव, मुखिया मंजू बोदरा, खरसावां थाना प्रभारी प्रकाश रजक, आमदा ओपी प्रभारी मो नौसाद, बिरसा मुंडा वेलफेयर सोसाइटी, कुचाई की सचिव राजलक्ष्मी कमल, ग्राम प्रधान साम्बो राउत, मो खालिद खान आदि को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/gandhi-ksn-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" />

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कमल महतो ने झूमर संगीत, दयाल कुमार ने रविंद्र संगीत, लोकनृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने छऊ नृत्य पेश किया. कलाकारों ने नृत्य संगीत के माध्यम से देश की एकता को प्रदर्शित किया. मौके पर कलाकार व पत्रकारों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान अर्जुन गोप, बसंत गंतायत, उमाकुमारी, तपन दे, कमल महतो, पुटु नंदा, भवेश मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही