Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल में अपना निबंधन कराएं असंगठित श्रमिक-गोप

Advertisement
Advertisement
Kharsawan: राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने कहा कि 26 अगस्त 2021 को केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल के जरीये असंगठित श्रमिकों का डाटा बेस में निबंधन कराने का कार्य शुरू किया है. उन्होंने श्रमिकों से इसमें अपने नाम का निबंधन कराने का सुझाव दिया, ताकि भविष्य में उन्‍हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके. श्री गोप आज बुधवार को खरसावां के कोलबुरुडीह गांव में बोर्ड की ओर से आयोजित एसटी-एससी वर्ग के श्रमिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें: पंजाब">https://lagatar.in/punjab-two-ssps-suspended-for-lapse-in-pms-security/">पंजाब

: पीएम की सुरक्षा में चूक मामले में दो एसएसपी सस्पेंड

एससी व एसटी श्रमिकों की सामाजिक समस्याओं पर चिंता जताई

समापन कार्यक्रम में राज किशोर गोप ने अनुसूचित जाति एवं जनजातीय श्रमिकों की ज्वलंत सामाजिक समस्याओं पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर अच्छा इंसान बनाने के साथ  कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के प्रति भी सजग करते हुए श्रमिकों से कोरोनारोधी टीका लेने और बचाव के निर्देशों का अनुपालन करने को कहा.

कार्यक्रम समन्वयक ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

कार्यक्रम का संचालन करते हुए बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान ने लेबर कार्ड बनाने के तरीके, आधार कार्ड संशोधन प्रक्रिया, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान शिक्षक नरेश मंडल, ग्राम प्रधान निलोराम नायक, सुरेंद्र नायक, कृष्ण नायक, सबिता नायक, मंझारी हेंब्रम, रेवती नायक, सोमवारी सोय आदि का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: सुरक्षा">https://lagatar.in/security-lapse-case-pm-said-thank-your-cm-that-i-was-able-to-return-alive-till-bathinda-airport/">सुरक्षा

में चूक मामला, PM ने पंजाब के अधिकारियों से कहा- “अपने CM को धन्यवाद कहना कि मैं भटिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही