Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : क्लासिक एंड बुरूडीह को हरा गोया ब्रदर्स बना फुटबॉल चैम्पियन

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya sagar singh) : करमा पूजा के उपलक्ष्य में खरसावां प्रखंड अर्न्तगत उदालखाम फुटबॉल मैदान में नव युवक संघ ने तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया था. प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के 64 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में क्लासिक एंड बुरूडीह की टीम को 1-0 से पराजित कर गोया ब्रदर्स नाडुक जमशेदपुर की चैंपियन बना. प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारम्भ खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद सदस्य काली चरण बानरा एवं समाजसेवी बांसती गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-the-talk-of-making-seemanchal-a-union-territory-is-just-a-rumor-shahnawaz/">बिहार

: सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की बात महज अफवाह : शाहनवाज
प्रतियोगिता के चैम्पियन गोया ब्रदर्स नाडुक जमशेदपुर टीम को नकद 70 हजार, उप विजेता क्लासिक एंड बुरूडीह को नकद 50 हजार, तृतीय स्थान पर रहे हाईबुरू एफसी एवं चौथे स्थान पर रहे गोडजिला हरिया को नकद 20-20 हजार और पांचवें स्थान पर रहे निजा ब्वॉय को 15 हजार रूपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. बेस्ट गोल कीपर, मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार भी दिया गया. मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खेलों को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिए. खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास होता है. हर किसी को अपनी व्यस्त दिनचर्या से खेलों के लिए भी समय अवश्य निकालना चाहिए. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, पंचायत समिति सदस्य गोविंद हाईबुरू, अजय सामड, प्राण मेलगांडी, बबलू हेम्ब्रम, देवाल कुमार महतो, कामदेव महतो, हाबुल कुमार महतो, गयासुर महतो, जगनाथ महतो, मुकेश महतो, विवेक महतो, विजय महतो सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही