Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : वृहद झारखंड जनाधिकार मंच ने बांटे कंबल

Kharsawan : वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय के निर्देश पर खरसावां प्रखंड अंतर्गत बैजनाथपुर गांव में खरसावां प्रखंड अध्यक्ष राजू मुंडा के नेतृत्व में कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला खरसावां जिला युवा मंच के जिला अध्यक्ष बिरसा बंकीरा उपस्थित थे. कार्यक्रम में बिरसा बंकीरा ने कहा कि मंच की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम निरंतर जारी है और आगे भी हम आम जनता को नि:स्वार्थ सेवा प्रदान करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-organized-health-checkup-camp-in-dhobil-village/">किरीबुरू

: धोबील गांव में सेल ने स्वास्थ्य जांच शिविर की आयोजित
खरसावां प्रखंड अध्यक्ष राजू मुंडा ने कहा कि खरसावां प्रखंड में मंच की मजबूती निरंतर बढ़ रही है. खरसावां प्रखंड के सभी बूथों में बूथ कमिटी का गठन बहुत जल्द किया जाएगा. सरायकेला-खरसावां जिला का नाम संशोधित कर खरसावां को अविलंब अनुमंडल बनाया जाए. खरसावां का जिला के नाम में जोड़ कर खरसावां प्रखंड वासियों का हक और अधिकार छीन लिया गया है. यह खरसावां प्रखंड वासियों के लिए बहुत बड़ा धोखा है. कार्यक्रम में राजेन्द्र अमांग, आलोमानी गोप, रवि गोप, मिनी देवी, राजकुमार गोप, कोलवोदी देवी, सवतीरी गोप, बुधनी जमुदा, टिंकू हेंब्रम, मुकेश गोप, देवकुमार गोप आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही