Search

 
 
 

खरसावां : विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन

 
Kharsawan : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर खरसावां सीएचसी परिसर में परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. परिवार स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन प्रमुख मनेंदर जामुदा ने फीता काट कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों में परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता लाने की जरुरत है. उन्होंने जनसंख्या और संसाधन के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-awareness-rally-taken-out-in-mango-on-world-population-day/">जमशेदपुर

: विश्व जनसंख्या दिवस पर मानगो में निकाली गई जागरुकता रैली
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुंदर लाल मार्डी ने कहा कि 24 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरुक किया जायेगा. उन्होंने योग्य दंपत्ती से इस पखवाड़ा का लाभ उठाने की अपील की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने परिवार नियोजन के विभिन्न तरीके भी बताये. मौके पर मुख्य रुप से पंचायत समिति सदस्य मो. आबिद खान, बिजु के राय समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही