Search

 
 
 

खरसावां : वृहद झारखंड जनाधिकार मंच की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

 
Kharsawan : खरसावां के आरसीडी गेस्ट हाउस में रविवार को वृहद झारखंड जनाधिकार मंच की बैठक लखींद्र तांती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि जिसके पास खतियान है, वही झारखंडी है. जिसके पास खतियान नहीं है, उसके लिए झारखंडी भाषा, संस्कृति और परंपरागत पहचान को आधार बिन्दु बनाया जाये. झारखंड में आदिवासी-मूलवासी आबादी को स्थापित करने वाला झारखंडी डोमिसाइल बना कर लागू किया जाये. झारखंडी डोमिसाइल नीति निर्धारण के लिए वृहद झारखंड आंदोलन के इतिहास और उद्देश्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : खरसावां-सरायकेला">https://lagatar.in/kharsawan-saraikela-bypass-road-will-be-built-near-burudih-village-will-be-ready-in-two-months/">खरसावां-सरायकेला

: बुरुडीह गांव के पास बनेगी बाईपास सड़क, दो माह में बनकर हो जाएगी तैयार

झारखंडियों के संपूर्ण विकास के लिए चरणबद्ध आंदोलन

बिरसा सोय ने कहा कि वृहद झारखंड जनाधिकार मंच झारखंडियों की संपूर्ण विकास के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी. झारखंड अलग राज्य बनने के इस 21 वर्षों के अंदर भाजपा-आजसू, कांग्रेस-झामुमो व राजद सहित सभी झारखंडी नामधारी पार्टियां राज्य का समुचित विकास करने में नाकाम रहे. ऐसे दलों से सचेत रहने की आवश्यकता है. धनबाद-बोकारो जिला से क्षेत्रीय भाषा सूची से भोजपुरी और मगही को हटाने की मांग को लेकर शुरू हुए जोरदार आंदोलन को देखते हुए सरकार ने इन दोनों जिलों से भोजपुरी-मगही को हटा दिया है. इस आंदोलन से हेमंत सरकार को सबक लेनी चाहिये. सरकार के गलत निर्णयों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे. इसे भी पढ़ें : लोन">https://lagatar.in/the-assets-of-the-associate-company-of-abg-shipyard-implicated-in-the-loan-scam-increased-from-450-crores-to-3000-crores-in-a-month/">लोन

घोटाले में फंसी ABG Shipyard की सहयोगी कंपनी की संपत्ति एक माह में 450 करोड़ से बढ़ कर 3000 करोड़ हो गयी

लॉरेंस जोजो बने मजदूर मंच के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष

बैठक में लॉरेंस जोजो को मजदूर मंच का पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत किया और मंच का विस्तार प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक करने का निर्देश दिया. सोय ने कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में मंच की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिला के प्रखंड और पंचायत स्तर में मंच को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठनात्मक कार्य तेजी से चल रहा है. बैठक में केन्द्रीय कार्यालय सचिव सकरी दोंगो, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष ज्योतिष महाली, मजदूर मंच के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष लॉरेंस जोजो, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा रजक, मोहन सिंह मुंडा, गुरुवा मुंडा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही