Search

 
 
 

खरसावां : मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में मजबूत होकर उभरा है : विजय महतो

 
Kharshwan : भारतीय जनता पार्टी की खरसावां (पूर्वी) मंडल की कार्यसमिति की बैठक होपना सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजय महतो उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रुप से संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा चरण मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया. साथ ही संगठन की ओर से तय किये गये कार्यक्रमों को पूरा करने पर चर्चा की गयी. केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किये जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-03-at-3.27-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़े : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-the-arjun-library-of-murup-is-proving-to-be-a-boon-in-the-construction-of-the-future/">खरसावां

: भविष्य निर्माण में वरदान साबित हो रहा मुरूप का अर्जुन पुस्तकालय
बैठक में जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की पूंजी है और भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने कार्यों से देश की जनता का भरोसा जीता है. देश में कोरोना महामारी के रूप में संकट आया लेकिन देश रुका नहीं. पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में मजबूत होकर उभरा है. हमें मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को समाज के निचले स्तर तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य सिर्फ सत्ता में रहना नहीं है बल्कि देश की जनता के सपनों को पूरा करना है.

संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनायें : दुलाल स्वांसी

बैठक में जिला मंत्री सह प्रखंड प्रभारी दुलाल स्वांसी ने प्रखंड के सभी बूथ कमेटी के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि जल्द ही कार्यक्रम निर्धारित कर बूथ समितियों के साथ बैठक की जायेगी. बैठक में आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही बूथ समितियों को सशक्त करने पर जोर दिया.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रुप से एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य लाल सिंह सोय, डीआरयुसीसी सदस्य प्रभाकर मंडल, सुशील षाड़ंगी, दीपक मांझी, राउतु हाईबुरु, लादुराम हेंब्रम, विशकंठ प्रधान, एसटी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया सिद्धेश्वर जोंको, विकास सरदार, नयन प्रमाणिक, दुर्योधन प्रमाणिक, अनिता नायक, भुवानी महतो, अनिता महतो, महेंद्र नाथ राय, कमल महतो, धनेश्वर राउतिया, सिद्धेश्वर सिंहदेव, लुकेश साहदेव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही