Kharsawan: खरसावां प्रखंड के उदालखाम गांव में गत दिनों सत्संग का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की प्रार्थना कर किया गया. प्रार्थना के बाद सत्यानुसारण,नारी नीति,पोथेर चोला काड़ी पुस्तक का पाठ किया गया. ऋतिक गोकुल चंद्र महतो ने श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की जीवनी के बारे में कहा कि आज के युग में एवं परिवेश के अनुसार ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के बताए गए मार्ग पर चलना अति आवश्यक हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में गुरु का मार्गदर्शन होना जरूरी है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-patanjali-yog-samiti-will-organize-yoga-camp-on-21st-at-agrico-transport-ground/">जमशेदपुर
: पतंजलि योग समिति एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 21 को लगाएगी योग शिविर
मानगो में कार लेकर ब्राउन शुगर बेचने निकली थी युवती, पकड़ी गयी [wpse_comments_template]
: पतंजलि योग समिति एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 21 को लगाएगी योग शिविर
नारी जन जागरण चलाने पर बल दिया
श्री महतो ने नारी को जागृत करने के लिये नारी जन जागरण चलाने पर बल दिया. भूबेंदु महतो,गोविंद महतो, मनसा महतो, देवल महतो,भास्कर साहू आदि वक्ताओं ने भी श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के बारे में प्रकाश डाला. सुष्मिता महतो, बिनोता महतो, वर्षा महतो, सुलोचना महतो ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किया. सत्संग में काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीता महतो, भास्कर महतो, गोपेश्वर महतो, भुवनेश्वर महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-girl-had-gone-out-to-sell-brown-sugar-with-a-car-in-mango/">जमशेदपुर:मानगो में कार लेकर ब्राउन शुगर बेचने निकली थी युवती, पकड़ी गयी [wpse_comments_template]
Leave a Comment