Search

 
 
 

खरसावां : स्वस्थ जीवन जीने के लिए अच्छे खान-पान के साथ योग करना जरूरी : गजेंद्र नाथ

 
Kharsawan : खरसावां के गुरुकुल में मंगलवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र नाथ चौहान ने कहा कि विभिन्न यौगिक क्रियाओं से गुजरते हुए हम अपने अन्दर योग को सही रूप में स्थापित कर लें. योग तभी स्थापित होगा जब योग आम आदमी के जीवन और आचरण का अंग बन जाएगा. पाश्‍चात्‍य संस्‍कृति युवाओं को अपने आगोश में लेने लगा है. ऐसे में योग-प्राणायाम ही ऐसी विधा है, इससे लोग शारीरिक-मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ रह सकते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-cm-participated-in-the-yoga-practice-program-organized-at-agrico-maidan/">जमशेदपुर

: एग्रीको मैदान में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में पूर्व सीएम हुए शामिल

भारत का लोहा आज हर कोई मान रहा

आज पूरे विश्‍व को योग की शरण में लाने का बहुत हद तक योगदान भारत को जाता है. भारत का लोहा आज हर कोई मानने लगा है. योग करने से आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं. स्वस्थ जीवन जीने के लिए अच्छे खान-पान के साथ योग करना बहुत जरूरी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही