Search

 
 
 

खरसावां : झारखंड राज्य फसल राहत योजना की बीडीओ ने की समीक्षा

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : खरसावां प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में झारखंड राज्य फसल राहत योजना के प्रगति की समीक्षा हेतु सोमवार को एक बैठक रखी गयी. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में योजना से सम्बंधित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही. समीक्षा में पाया गया कि उक्त योजना द्वारा लाभान्वित कराने के लिए प्रखंड से 13 हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसमें से अब तक 5,502 किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-pujan-of-sri-sri-durga-puja-national-integration-committee-completed/">जमशेदपुर

: श्री श्री दुर्गा पूजा राष्ट्रीय एकता समिति का भूमि पूजन संपन्न
कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने प्रखण्ड के सभी वीएलडब्ल्यू को प्रतिदिन कम से कम 10 किसानों का पंजीकरण कराने का सख्त निर्देश दिए. पंचायतवार दो सौ किसानों का रजिस्ट्रेशन ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए. बैठक मे प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी परसुराम महतो, बीसीओ निर्मल लकड़ा, एटीएम सुखलाल सोय, बीपीओ रानो बास्के, कोडिनेटर मीना बाकिरा, लेखापाल बबलु महतो सहित सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक, स्वयंसेवक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही