Search

खरसावां : झामुमो विधायक दशरथ गागराई पर भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटने का आरोप

Seraikela : पंचायत चुनाव के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. भाजपा नेताओं ने स्थानीय विधायक दशरथ गागराई पर रविवार की रात खरसावां के बड़ाकुड़मा गांव के समीप भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत महतो और एक अन्य कार्यकर्ता डॉक्टर महतो के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि भाजपा के खरसावां पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रशांत महतो को झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने पीटा. इससे प्रशांत महतो का मोबाइल टूट गया. भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने बताया कि इस मामले में विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक मंगल सोय, शैलेन्द्र सिंह, संजय सरदार, शंभूनाथ पति, राकेश सिंह आदि मौजूद थे. उधर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर डीजीपी और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को घायल भाजपा कार्यकर्ताओं का हालचाल जानने उनके घर जाएंगे. [caption id="attachment_315682" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/KHARSAWAN-PRESS-BJP-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते भाजपा नेता.[/caption] इसे भी पढ़े जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-269482-voters-will-cast-their-votes-on-may-24-to-elect-the-village-government-in-the-third-phase/">जमशेदपुर

: तीसरे चरण में गांव की सरकार चुनने के लिए 2,69,482 मतदाता 24 मई को डालेंगे वोट

विधायक ने आरोप को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की

[caption id="attachment_315673" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/dasrath-gagrai.jpg"

alt="" width="600" height="294" /> प्रेस कॉन्फ्रेंस करते झामुमो विधायक दशरथ गागराई.[/caption] इस मामले में खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने मारपीट के आरोप को गलत बताया. बड़ाबम्बो स्थित झामुमो कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद रात में कार्यकर्ताओं के साथ घूम रहे थे. इसी बीच ग्रामीणों के साथ उलझ पड़े और तीखी नोकझोंक हुई. विधायक ने कहा कि इस घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के साथ भाजपाइयों का झगड़ा हुआ. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मेरी लोकप्रियता से भाजपाई घबरा कर मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं.

विधायक की पत्नी बासंती गागराई लड़ रही जिप सदस्य का चुनाव

खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई के परिवार से दो सदस्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रहे है. जानकारी के अनुसार विधायक दशरथ गागराई की पत्नी जिला परिषद क्षेत्र संख्या आठ (खरसावां) से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रही है. वहीं विधायक के छोटे भाई की पत्नी सीनी गागराई तेलायडीह पंचायत से मुखिया का चुनावख लड़ रही है. इसे भी पढ़े चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-district-council-candidate-dharitri-mahto-defeated-daliya-mahto-in-part-23/">चाकुलिया

: अंश 23 में जिला परिषद प्रत्याशी धरित्री महतो ने डालिया महतो को हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//