Search

 
 
 

खरसावां : मुखिया संघ व ग्राम प्रधान संघ की संयुक्त बैठक आयोजित

 
Kharsawan : खरसावां के पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख मनेंदर जामुदा की अध्यक्षता में मुखिया संघ व ग्राम प्रधान संघ की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में नव निर्वाचित मुखिया व ग्राम प्रधानों के बीच परिचय भी कराया गया तथा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया गया. [caption id="attachment_352428" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022555-07-08-at-5.46-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> बैठक में उपस्थित ग्रामीण.[/caption] इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-artists-perform-odia-and-hindi-bhajans-at-mausibari-temple/">मनोहरपुर

: मौसीबाड़ी मंदिर में कलाकारों ने प्रस्तुत किया ओड़िया व हिंदी भजन
बैठक में प्रखंड प्रमुख मनेंदर जामुदा ने कहा कि जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है उस पर हम खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे. मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बिटापुर के मुखिया इंद्रजीत उरांव ने कहा कि हम सभी को आपसी तालमेल बना कर कार्य करना चाहिए, ताकि जनहित से जुड़े मामलों का निष्पादन सही समय पर किया जा सके. उन्होंने जन समस्याओं को भी समयबद्ध तरीके से समाधान करने पर बल दिया.

विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य : मुखिया व ग्राम प्रधान

इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरुक किया जायेगा. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में क्रियांवित की जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के प्रत्येक लोगों का पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है. उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने, योग्य लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, आपसी तालमेल बना कर विकास योजनाओं को संचालित करने पर बल दिया. मौके पर मुखिया इंद्रजीत उरांव, मंगल जामुदा, सिद्धेश्वर जोंको, सुनीता तापे, सीनी गागराई, सविता मुंडारी, रईबारी मांझी, संचारी तिर्की, रश्मि सोय, मो. आबिद खानं, ग्राम प्रधान मो. खालिद खान, मंगला उरांव, सांबो राउत, राणा सिंहदेव समेत काफी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही