Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : विधायक गागराई ने जिला स्तरीय सहाय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

Kharsawan : झारखंड सरकार के सहाय खेल योजना के तहत शनिवार को खरसावां के अर्जुन स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने गुब्बारे उड़ा कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. कार्यक्रम के दौरान विधायक दशरथ गागराई ने मार्च पास्ट की सलामी ली. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बैंड बजा कर समां बांधा. मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य के पांच जिलों में खेल को बढ़ावा देने के लिये सहाय खेल योजना की शुरुआत की गई है. इसके जरिये ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को मंच मिलेगा और वे आगे बेहतर करने के लिये प्रोत्साहित होंगे. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों के बीच स्पोर्ट्स किट का वितरण किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Kharsawan-Sahay-Khel-2-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" /> इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-women-take-out-kalash-yatra-of-maa-tarini/">खरसावां

: महिलाओं ने निकाली मां तारिणी की कलश यात्रा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Kharsawan-Sahay-Khel-1-750x366.jpg"

alt="" width="750" height="366" /> सहाय खेल योजना के जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिला के सभी नौ प्रखंडों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. शनिवार को फुटबॉल प्रतियोगिता हुई. 29 को वॉलीबॉल एवं 30 को हॉकी एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों की चयनित टीमों के मध्य फुटबॉल, हॉकी, बॉलीबॉल के साथ-साथ एथलेटिक्स के 100, 200, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद की प्रतियोगिताएं होंगी. इस दौरान मंच पर बीडीओ गौतम कुमार, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, मुखिया इंद्रजीत उरांव, सुनीता तापे, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, सिकंदर महतो, मो. दिलदार, पिनाकी रंजन, मंजु कुमारी, बलराम महतो, संजय सुंडी, हिमंशु मोहंती आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही