Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : पूर्व मंत्री डॉ षाड़ंगी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला ओड़िया भाषियों का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : पूर्व मंत्री डॉ दिनेश षाडंगी के नेतृत्व में ओड़िया समुदाय के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल रमेश वैस से मिल कर कोल्हान के तीनों जिलों के ओड़िया भाषी लोगों की समस्या से अवगत करया. साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में मुख्य रुप से भाषा, साहित्य, संस्कृति, परंपरा को संरक्षित करने पर जोर देते हुए भाषाई अल्पसंख्यक ओड़िया भाषियों को मौलिक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी. साथ ही ओड़िया भाषियों के शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रुप से खरसावां के नंदु कुमार पांडेय, विप्लव पाणी, बबलू महापात्र, काशीनाथ प्रधान, प्रदीप जेना आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-worship-of-maa-kalratri-on-saptami-in-durga-temple-of-kuchai/">खरसावां

: कुचाई के दुर्गा मंदिर में सप्तमी पर हुई मां कालरात्रि की पूजा

ओड़िया शिक्षकों को सहायक अध्यापक का दर्जा देने की मांग

राज्यपाल को सौंपे गये 27 सूत्री ज्ञापन में कहा गया है कि कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला में पूर्व में करीब 350 प्राथमिक/मध्य ओड़िया विद्यालयों को हिन्दी विद्यालयों में परिवर्तन कर शैक्षणिक कार्य मे पदस्थापित शिक्षकों का पद भी हिन्दी कर दिया गया है. इन विद्यालयों को पुन ओडिया विद्यालयों में परिवर्तीत कर ओड़िया भाषा में पठन पाठन शुरु कराने की मांग की गयी. साथ ही कोल्हान के तीनों जिलों में सामाजिक संगठन उत्कल सम्मेलनी द्वारा मानदेय पर नियुक्त ओड़िया शिक्षकों को पारा शिक्षक ( सहायक अध्यापक) के रूप मान्यता देते हुए सहायक अध्यापक के तर्ज पर मानदेय देने, ओड़िया मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय करने, ओड़िया भाषी शिक्षकों की नियुक्ति करने, ओड़िया भाषी छात्रों के लिये ओड़िया पुस्तकों की व्यवस्था करने, ओड़िया भाषा साहित्य एवं अन्य विषयों का ओड़िया पुस्तकों का वर्ग-09 से वर्ग 12 तक को झारखंड अद्यिविद्य परिषद् में अंगीकृत नहीं है, उसे अंगीकृत करने, झारखंड राज्य के शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों एवं झारखण्ड पात्रता परीक्षा में ओड़िया भाषा को अंगीकृत करने, सरायकेला के काशी साहु महाविद्यालय, चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय व जमशेदपुर के कॉपेरेटिव महाविद्यालय में स्नातोकत्तर की पढ़ाई के लिये ओड़िया भाषा का विभाग खोलने, मॉडेल महिला महाविद्यालय खरसावां में ओड़िया भाषा की पढ़ाई शुरु कराने की मांग की गयी. वर्ष 1926-27 के सिंहभूम (कोल्हान) प्रमण्डल के सर्वे सेटेलमेंट (अब्दुल सेटेलमेंट) में ओड़िया के अभिलेखागार चाईबासा को सुसज्जित एवं संरक्षित करने के लिये एक ओड़िया अभिलेखागार पदाधिकारी का पद श्रृजन करने की मांग की गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-organized-in-honor-of-martyrs-of-indian-army-102-units-of-blood-collection/">जमशेदपुर:

भारतीय सेना के शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन, 102 यूनिट रक्त संग्रह

झारखंड राज्य ओड़िया अकादमी का गठन करने की मांग

ज्ञापन में ओड़िया भाषियों के शिक्षा एवं संस्कृति के विकास हेतु झारखण्ड राज्य ओड़िया अकादमी का गठन करने की मांग की गयी. झारखण्ड राज्य राज्य धार्मिक एवं भाषाई अल्पसंख्यक आयोग का गठन कर जल्द से जल्द कर ओड़िया भाषी अल्पसंख्यकों का विसंगति का निराकरण हेतु आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित करने की मांग की गयी. ओड़िया भाषा-भाषीय अल्पसंख्यकों के सास्कृतिक संरक्षण एवं विकास के लिए पं गोपबन्धु दास सांस्कृतिक विकास भवन का निर्माण करने,1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा अर्जून सिंह एवं जग्गू देवान की प्रति मूर्ती चाईबासा कमिश्नरी के साथ साथ कोल्हान के तीनों जिला समहरणालय व बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा रांची परिसर में मूर्ति स्थापित करने की मांग की गयी. साथ ही कई अन्य मांगें भी रखी गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही