Search

 
 
 

खरसावां: नेशनल स्पोर्ट्स डे पर रन फॉर स्पोर्ट्स का आयोजन, तीरंदाजी संघ ने किया आयोजन

 
Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर रन फॉर स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया. मौके पर संघ के पदाधिकारी, कोच व तीरंदाजों ने खरसावां के दामादिरी मैदान से अर्जुना स्टेडियम तक दौड़ लगायी. इसके पश्चात मौके पर भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सह सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत चंद्र मोहंती ने तीरंदाजों को हमेशा खेल नियमों को अनुपालन करते हुए खेलने का संकल्प दिलाया. मोहंती ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ व खरसावां के दामादिरी मैदान का इतिहास काफी स्वर्णिम रहा है. यहां से दीपिका कुमारी, गोरा हो, मंगल हो, पलटन हांसदा, सुमनलता मुर्मू, संजय स्वांसी, कालीचरण बेसरा समेत 28 अंतराष्ट्रीय तीरंदाज निकले हैं, जिन्होंने तीरंदाजी के क्षेत्र में देश का नाम रौशन किया है. श्री मोहंती ने खेल के लिए अनुशासन को सबसे जरूरी बताते हुए खिलाड़ियों से अनुशासन में रहकर खेलने की अपील की. जिला तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम मिश्रा ने कहा कि खेल के मामले में सरायकेला-खरसावां की माटी काफी उर्बर है. खासकर तीरंदाजी के क्षेत्र में यहां की प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का मान बढ़ाया है. उन्होंने तीरंदाजों से एकाग्रता के साथ खेलते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की. मौके पर तीरंदाजी कोच हिमांशु मोहन्ती, अनिल सिंह, सुमित मिश्रा, राजीव मोहन्ती, शिवकुम्हार कुम्भकार, सेफली कुमारी, रिंकी बारीक, अर्चना हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही