Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : रामनवमी को लेकर आमदा ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Kharsawan :  खरसावां के आमदा ओपी परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में बताया गया कि दस अप्रैल की सुबह रामनवमी की पूजा की जायेगी और शाम को जुलूस निकला जायेगा. साथ ही कहा गया कि आमदा के पुराना बाजार स्थित मंदिर से दोपहर तीन बजे जुलूस निकलेगी. इसके बाद सरना चौक, नया बाजार, रेलवे कॉलोनी होते हुए पुनः मंदिर पहुंच कर जुलूस समाप्त होगी. मालूम हो कि शाम छह बजे तक रामनवमी जुलूस समाप्त हो जायेगी. रामनवमी का जुलूस सरकारी गाइडलाइन के अनुसार निकाला जायेगा. बैठक में आमदा ओपी प्रभारी चितरंजन कुमार ने कहा कि जुलूस में एक स्थान पर सौ लोग ही शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bjps-procession-on-the-foundation-day-modi-modi-cheers/">धनबाद:

स्थापना दिवस पर बीजपी की शोभायात्रा, मोदी-मोदी के जयकारे

किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें : ओपी प्रभारी

उन्होंने कहा कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना है. कहीं कोई अफवाह फैलाता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें.शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से आमदा ओपी प्रभारी चितरंजन कुमार, उप प्रमुख अमित केशरी, मुखिया प्रधान माटिसोय, दशरथ सोय, संध्या बेला बिरुवा, सुनीता गागराई, ग्राम प्रधान अनिल मोहंती, राजेश महतो, मेघराय मार्डी, सहदेव साह, हरजिंदर कौर, सीताराम झा आदि मौजूद थे. इस दौरान क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. साथ ही पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंध को और अधिक मजबूत करने की बात कही गयी. इसे भी पढ़ें : दुर्गा">https://lagatar.in/expansion-of-durga-soren-sena-committee-jayshree-as-president-and-rajshree-as-working-president/">दुर्गा

सोरेन सेना कमिटी का हुआ विस्तार, जयश्री अध्यक्ष और राजश्री बनायी गयीं कार्यकारी अध्यक्ष
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही