Search

 
 
 

खरसावां : प्रखंड सभागार में उद्यमिता विकास पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित

 
Kharsawan : खरसावां के प्रखंड सभागार में गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में उद्यमिता विकास पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ गौतम कुमार, मनेंदर जामुदा, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख मनेंदर जामुदा ने कहा कि महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिये सरकार की ओर से पहल की गयी है. गांव की महिलाएं समुहों की माध्यम से छोटे-छोटे कार्य कर आत्मनिर्भर हो सकती है. जेएसएलपीसी के बीसी अनिल सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने हेतु एक से 15 जुलाई तक उद्यमिता विकास पखवाड़ा मनाया जा रहा है. [caption id="attachment_351297" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2029992-07-07-at-5.18-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> कार्यक्रम में उपस्थित महिलायें.[/caption] इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-children-were-made-aware-for-regular-vaccination-in-accm-school-of-jhinkpani/">चाईबासा

: झींकपानी के एसीसीएम स्कूल में नियमित टीकाकरण के लिए बच्चों को किया गया जागरूक
इसमें गांव के अंतिम व्यक्ति को आजीविकोपार्जन हेतु व्यवसाय करने के लिए व्यवसाय करने के तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पूंजी उपलब्ध कराने के लिए जेएसएलपीएस की कई टीम काम कर रही है. साथ ही लोगों को आजीविका उपलब्ध करा रही है. इसके लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं को गांव में क्रियान्वित किया जा रही है, जिसमें से मुख्यतः मुद्रा लोन व सीइएफ के माध्यम से व्यवसाय का मूल्यांकन तथा अनुमोदन किया जा रहा है. इस दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिलायें उपस्थित थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही