Search

 
 
 

खरसावां : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने कन्हैयालाल के निर्मम हत्या की निंदा की

 
Saraikela/Kharsawan : राजस्थान के उदयपुर में कट्टरपंथियों द्वारा कन्हैया लाल तेली की की गयी निर्मम हत्या का राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की सरायकेला-खरसावां जिला समिति ने निंदा की है. इसको लेकर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार साह के नेतृत्व में महासंगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त से मिल कर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि राजस्थान के उदयपुर में कट्टरपंथियों ने दिनदहाड़े कन्हैया लाल तेली की निर्मम हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-forms-started-for-admission-in-jln-college-for-inter/">चक्रधरपुर

: जेएलएन कॉलेज में इंटर में नामांकन के लिए फार्म मिलना हुआ शुरू
इससे पूरे क्षेत्र के तेली समाज मर्माहत और आक्रोशित हैं. तेली समाज इस हत्याकांड की घोर निंदा करती है.

मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की

तेली साहू महासंगठन की सरायकेला-खरसावां जिला समिति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया कि संगठन मांग करती है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोनों हत्यारों को अविलंब फांसी की सजा दिये जाने और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गयी. अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में तेली समाज धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.

ज्ञापन सौंपने वालों में ये थे शामिल

तेली साहू महासंगठन की सरायकेला-खरसावां जिला समिति की ओर से ज्ञापन सौंपने वालों में कार्यकारी जिलाध्यक्ष वरुण साहू, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, जिला मंत्री दिनेश साहू, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष कालीचरण साहू, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष लखपति साहू, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष मोहन साहू, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष शीतल साहू आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही