Search

 
 
 

खरसावां :  उत्कल सम्मीलनी की सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुर्नगठन

 
kharsawan : खरसावां के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस सभागार में रविवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिश चंद्र आचार्य की अध्यक्षता में ओड़िया सामाजिक संगठन उत्कल सम्मीलनी की बैठक हुई. कार्यक्रम की शुरुआत उत्कल गौरव मधु सुदन दास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. बैठक में उत्कल सम्मीलनी की सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुर्नगठन किया गया. खरसावां के सुमंत चंद्र मोहंती सामाजिक संगठन उत्कल सम्मीलनी के नये अध्यक्ष बनाये गये है. जबकि अजय प्रधान को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उत्कल सम्मीलनी केंद्रीय समिति द्वारा पर्यवेक्षक के रुप में प्रतिनियुक्त पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सरोज प्रधान व महासचिव पूर्णेंद्र नंदा की देखरेख में जिला समिति का पुर्नगठन किया गया. बैठक में मुख्य रुप से केंद्रीय सदस्य नंदु कुमार पांडेय, रविंद्र सतपथी, पंचायत समिति सदस्य अजीत प्रधान, केषी षाडंगी, सच्चीदानंद प्रधान  समेत जिला के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कल सम्मीलनी के सदस्य, शिक्षक पहुंचे हुए थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sbi-atm-in-bolani-closed-for-two-days-customers-upset/">किरीबुरु

: बोलानी में एसबीआइ का एटीएम दो दिनों से बंद,ग्राहक परेशान

उत्कल सम्मीलनी की नवगठित सरायकेला-खरसावां जिला समिति

[caption id="attachment_341535" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/78.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुमंत मोहंती को माला पहना कर स्वागत करते ओड़िया समुदाय के लोग[/caption] समिति में सुमंत मोहंती को अध्यक्ष, बिरोजा पति, कृष्णा प्रधान व शचिंद्र दाश को उपाध्यक्ष, अजय प्रधान को महासचिव, बद्री नारायण दारोघा व सुजीत हाजरा को सह सचिव, सपन कुमार मंडल को कोषाध्यक्ष चुना गया. सुशांत षाडंगी, मनोज मोहंती, संजीत प्रधान, प्रदीप प्रधान, लखिद्र नायक, गणेश दलबेहरा, विश्वजीत प्रधान, सच्चीदानंद प्रधान, माधव चरण सतपथी, लक्ष्मी प्रिया कर, रामचंद्र महतो, रेणु महारणा,सुमित महापात्र, शंभू मंडल को कार्यकारिणी सदस्य तथा सुशींत षाडंगी, सुशील षाडंगी, राजा ज्योतिषी, संतोष प्रधान, संजीत प्रधान, परेश चंद्र महतो, जयजीत षाडंगी, चंद्रभानु प्रधान, रंजीत मंडल व विश्वजीत प्रधान को परिषद सदस्य चुना गया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mahto-samaj-of-jharkhand-bengal-and-odisha-will-have-one-organizational-name/">चक्रधरपुर

: झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के महतो समाज का एक होगा सांगठनिक नाम

कई प्रबुद्ध लोग सलाहकार बने

सलाहकार समिति में सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, खरसावां राजा गोपाल नारायण सिंहदेव, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मिनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, शिक्षाविद् कामाख्या प्रसाद षाडंगी, हरिशचंद्र आचार्य, विद्या विनोद सिंहदेव, भुवनेश्वर सतपथी व नुनुराम महतो को रखा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही