Search

 
 
 

खरसावां : श्री जगन्नाथ संस्कृति प्रचार समिति ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को किया सम्मानित

 
Kharsawan : श्री जगन्नाथ संस्कृति प्रचार समिति के सदस्यों द्वारा अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार को बीते दिनों जगन्नाथ रथयात्र के सफल आयोजन सह समापन हेतु आभार व्यक्त किया गया. गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हे मोमेंटो एवं शाल भेंट किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-after-draupadi-murmu-was-elected-president-bjp-women-leaders-distributed-laddus/">आदित्यपुर

: द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपा महिला नेत्री ने बांटी लड्डू

भगवान जगन्नाथ की कृपा स्थली है खरसावां 

मौके पर अंचलाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि खरसावां भगवान जगन्नाथ की कृपा स्थली है और वे भाग्यशाली हैं कि खरसावां प्रखंड में उनका पदस्थापन हुआ है. उन्होंने भगवान जगन्नाथ को नमन करते हुए प्रखंड वासियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं भविष्य में भी धार्मिक अनुष्ठानों के सफल आयोजन हेतु अपनी सार्थक सहभागिता जारी रखने की बात कही. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-bjp-distributed-laddus-after-draupadi-murmu-was-elected-president/">सरायकेला

: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू

सरकारी आवंटन से होती है पूजा

उल्लेखनीय है कि खरसावां की श्री जगन्नाथ रथ यात्रा राज्य सरकार से प्राप्त सरकारी आवंटन के द्वारा की जाती है. साल 2022 के रथ यात्रा का आयोजन अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां गौतम कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशन के बदौलत सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. सम्पूर्ण रथ यात्रा आयोजन के दौरान सम्पन्न हुए विभिन्न श्री जगननाथ नीति एवं अनुष्ठान के दौरान गौतम कुमार की सहज उपलब्धता, उनकी सार्थक भागीदारी की चर्चा समस्त भक्त गण कर रहे हैं.  मौके पर उपरोक्त के अलावा राकेश दाश, रति रंजन, वैधनाथ नायक, कार्तिक सारंगी एवं अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही