Search

 
 
 

खरसावां : श्री झारखंड सीमेंट कंपनी ने अर्जुन पुस्तकालय को निःशुल्क दिया बेंच डेस्क, टेबुल, रैक, फैन, बल्ब

 
Kharsawan : श्री फाउंडेशन ट्रस्ट, श्री झारखंड सीमेंट कंपनी, हासदा, बुरुडीह खरसावां ने सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पंचायत मुख्यालय गांव मुरूप स्थित अर्जुन पुस्तकालय को बेंच, टेबुल, कुर्सी व अन्य सामान दिये. पुस्तकालय की मांग पर विद्यार्थियों को बैठ कर पढ़ाई करने के लिए 10 बेंच-डेस्क, 2 टेबल, पुस्तक रखने के लिए 5 रैक, गर्मी से राहत के लिए 3 सीलिंग फैन, लाइट के लिए 5 एलईडी बल्ब आदि निःशुल्क दिया है. इस अवसर पर उपस्थित श्री फाउंडेशन ट्रस्ट, श्री झारखंड सीमेंट कंपनी, हासदा, बुरुडीह, खरसावां के प्रबंधक विरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से कहा कि पुस्तक के घर को पुस्तकालय कहा जाता है. विद्यार्थी के अध्ययन के लिए शोर-शराबा से दूर एकांत जगह पुस्तकालय ही है. मुरूप जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के गांव में पुस्तकालय का संचालन होना साधारण बात नहीं है. इससे साफ प्रतीत होता है कि यहां के लोग शिक्षा के प्रति काफी जागरूक हैं. इस तथ्य को ध्यान में रखकर उन्होंने पुस्तकालय को यथासंभव मदद की और भविष्य में भी मदद करने की बात कही. मौके पर उपस्थित सीएसआर पदाधिकारी बद्रीनाथ डे ने कहा कि वर्तमान समय हर क्षेत्र में काफी प्रतिस्पर्धापूर्ण है, इसलिए विद्यार्थी अपना करियर बनाने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर मन व ध्यान लगाकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रवाद">https://lagatar.in/bjp-playing-abominable-game-with-the-country-under-the-guise-of-nationalism-is-in-alliance-with-terrorists-alka-lamba/">राष्ट्रवाद

की आड़ में देश के साथ घिनौना-खेल खेल रही भाजपा, आतंकवादियों के साथ है नाता : अलका लांबा
पुस्तकालय अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए जा रहे कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पुस्तकालय को पुस्तकें समेत अन्य पठन पाठन आदि संसाधन उपलब्ध कराने लिए संबंधित पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया. बता दें इससे पूर्व अर्जुन पुस्तकालय मुरूप को कुल 31500 रु की प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित पुस्तकें व 10 कुर्सियां निःशुल्क उपलब्ध कराए गए थे. मौके पर अर्जुन पुस्तकालय मुरूप के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, निर्मल, नरेश, देवाशीष, शिबू, आशीष, मृत्युंजय, धनंजय, सागर, निरंजन, दीपक, उज्ज्वल, अमित, महादेव, अभिषेक, संतोष, आकाश, हरीश, विशाल समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही