Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : सिंहभूमी क्षत्रीय महासभा ने पूर्व विधायक अरविंद सिंह से की मुलाकात

Kharsawan : सिंहभूमी क्षत्रीय महासभा के सरायकेला-खरसावां व ईचा इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर में पूर्व विधायक अरविंद सिंह व स्वर्गीय कन्हैया सिंह के परिजनों से मिला और शोक संवेदना व्यक्त की. क्षत्रीय महासभा ने पूर्व विधायक अरविंद सिंह व स्वर्गीय कन्हैया सिंह के परिवार को आश्वास्त किया की वे लोग इस दुखः की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं. महासभा ने पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या की निंदा करते हुए अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-district-womens-football-team-to-be-selected-on-10th/">खरसावां

: जिला महिला फुटबॉल टीम का चयन 10 को
सिंहभूमी क्षत्रीय महासभा ने प्रशासन से पूरे मामले का उदभेदन करते हुए दोषियों को जल्द पकड़ने व उन्हे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की. सिंहभूमी क्षत्रीय महासभा के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रुप से सरायकेला के राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, उमेश सिंहदेव, मनोज सिंहदेव, रामजी सिंहदेव, राणा सिंहदेव, विनय सिंहदेव, हेमंत सिंहदेव, दीनबंधु सिंह पात्र, विक्रम सिंहदेव, पवन कुमार, शैलेश सिंहदेव, राजेन सिंहदेव, प्रशांत सिंहदेव, गोपाल सिंहदेव, रंजीत सिंहदेव, जलेश्वर सिंहदेव आदि लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही