Search

 
 
 

Kharsawan : सामाजिक संगठन कोल्हान क्षेत्रीय विकास मंच गठित

 
Kharsawan : कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये एक गैर राजनीति व सामाजिक संगठन बना कर कार्य किया जायेगा. इसको लेकर खरसावां के गेस्ट हाउस में गुरुवार को क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों की बैठक सेवानिवृत्त शिक्षक विवेकानंद पंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से कोल्हान क्षेत्रीय विकास मंच के नाम से गैर राजनीतिक संगठन बना कर सामाजिक कार्य करने का निर्णय लिया गया. मंच के बैनर तले नियमित क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियां चलाने का निर्णय लिया गया. खास कर शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा. बैठक के बाद बड़ाबाम्बो रेल हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई. बैठक में एसएन मिश्रा, मनोज नायक, मो खालिद खान, शिव शंकर हेम्ब्रम, नीलकंठ नायक, मेधु प्रधान, अश्विनी सिंहदेव, जीतवाहन महतो, वैद्यनाथ मंडल, शैलेश सिंह, बबलू हेम्ब्रम, भीम चौधरी, मानिक सिंहदेव, लोकनाथ केशरी, सुधांशु प्रधान, विवेकानंद पंडा, धनेश्वर राउतिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-bicycles-distributed-to-231-students-of-14-schools/">Chakradharpur

: 14 विद्यालयों के 231 विद्यार्थियों को बांटी गई साइकिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही