Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : तेलीसाई में सोलर जलापूर्ति योजना खराब, ग्रामीणों ने की ठीक कराने की मांग

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : प्रखंड के जोजोडीह पंचायत के तेलीसाई गांव में बना सोलर संचालित जलापूर्ति योजना बेकार पड़ा हुआ है, जिसके कारण इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. करीब चार साल पहले आकुला साहू के घर के सामने सोलर संचालित जलापूर्ति योजना को स्थापित किया गया था. लेकिन डेढ़ साल तक ठीक-ठाक चलने के बाद पानी का पंप खराब हो गया. इसके बाद इसे अब तक ठीक नहीं कराया गया है. गांव के लोगों ने बताया कि इस जलापूर्ति योजना को ठीक कराने के लिये कई बार विभाग को आवेदन दिया गया. लेकिन इसे ठीक करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-407-and-bike-collide-in-kharsawan-burudih-driver-serious/">जमशेदपुर:

खरसावां बुरूडीह में 407 व बाइक में टक्कर, चालक गंभीर

ग्रामीण निजी कुएं के पानी का करते हैं उपयोग

वहीं, जलापूर्ति योजना के खराब होने के कारण लोगों को पानी के लिये परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही यहां पर पास का चापाकल भी खराब पड़ा हुआ है. ग्रामीण गांव में विभाग की ओर से गाड़े गये तीन अन्य चापाकल व निजी कुएं के पानी का उपयोग करते हैं. विदित हो कि इस सोलर संचालित जलापूर्ति योजना से तेलीसाई के लोगों को शुद्ध पानी मिलता था. गांव के लोगों ने विभाग से इस जलापूर्ति योजना को फिर से शुरू कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना के फिर से चालू होने पर गांव के लोगों की पानी की परेशानी काफी हद तक दूर हो जायेगी. इसे भी पढ़े : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-arjuna-cup-football-competition-will-be-launched-from-june-25/">खरसावां

: “अर्जुना कप फुटबॉल प्रतियोगिता” का 25 जून से किया जाएगा शुभारंभ 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही