Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : कटुआ गांव में सोलर जलमीनार खराब, लोगों को हो रही परेशानी

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : खरसावां प्रखंड के सीमला पंचायत के कटुआ गांव में पंचायत की ओर से लगाया गया जलमीनार चार साल से खराब पड़ा है. इससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार करीब चार साल पहले सीमला पंचायत के कटुआ गांव में एक चापाकल के पास सोलर संचालित जलमीनार लगाया गया. करीब छह माह तक ठीक-ठाक चलने के बाद जलमीनार खराब हो गया. इसके बाद से जलापूर्ति ठप है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. [caption id="attachment_307101" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Kharsawan-Ktua-Jalminar-1-300x273.jpg"

alt="" width="300" height="273" /> खराब जलमीनार.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jindal-built-the-road-by-laying-a-pipeline-but-the-crack-occurred-in-two-days/">आदित्यपुर

: जिंदल ने पाइप लाइन बिछा कर बनाई सड़क लेकिन दो दिन में ही पड़ी दरार
गांव के लोग पूर्व की तरह चापाकल से पानी भरने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गयी, परंतु इसे ठीक नहीं कराया गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से खराब चापाकल को दुरुस्त कराने की मांग की है. कटुआ गांव के मुकेश कालिंदी, धीरज कालिंदी, अर्जुन हो, झुकाड हो, राजू हो, शुरु मुंडारी, हरि कालिंदी, बोतल हो, संजीव कालिंदी आदि ने खराब पड़े सोलर संचालित जलमीनार की मरम्मत कर चालू कराने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही