Kharsawan: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खरसावां प्रखंड की खरसावां पंचायत से निर्वाचित मुखिया सुनीता तापे व सभी 14 वार्ड सदस्यों को गुरुवार को निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ गौतम कुमार ने उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके पश्चात खरसावां पंचायत में उप मुखिया का चुनाव किया गया, जिसमें सुशीला नायक उप मुखिया चुनी गईं. सुशीला नायक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रूबाना परवीन को 6 वोट से हराया. गुप्त मतदान में सुशीला नायक को 9 वोट मिले, जबकि रूबाना परवीन को 3 वोट मिले. वहीं, पिंकी पुष्ठि को मात्र 1 वोट मिला. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-girl-had-gone-out-to-sell-brown-sugar-with-a-car-in-mango/">जमशेदपुर:
मानगो में कार लेकर ब्राउन शुगर बेचने निकली थी युवती
: राज अस्पताल में डाक्टर ने पांच साल से पेट में पड़े सिक्के को बिना चीर-फाड़ के निकाला [wpse_comments_template]
मानगो में कार लेकर ब्राउन शुगर बेचने निकली थी युवती
खरसावां प्रखंड की सभी 13 पंचायतों में संपन्न हुआ उप मुखिया का चुनाव
इसके साथ ही खरसावां प्रखंड की सभी 13 पंचायतों में उप मुखिया का चुनाव संपन्न हो गया. खरसावां की 13 पंचायतों में हरिभंजा से वेद प्रकाश सिंहदेव, खरसावां-सुशीला नायक, तेलायडीह-अला देवी, जोरडीहा-दीपक हेंब्रम, रिडींग-पुनम सरदार, कृष्णापुर-विद्याधर नायक, दलाईकेला-पुष्पा मंडल, बिटापुर-नेपाल माझी, चिलकु-सश्मिता सतपथी, बड़ाआमदा- डाक्टर प्रधान, जोजोडीह-राजेश महतो, सिमला-चांदमनी माहली व बुरुडीह से मनोज महतो उप मुखिया चुने गए हैं. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-doctor-at-raj-hospital-removes-a-coin-lying-in-the-stomach-for-five-years-without-tearing-it/">रांची: राज अस्पताल में डाक्टर ने पांच साल से पेट में पड़े सिक्के को बिना चीर-फाड़ के निकाला [wpse_comments_template]
Leave a Comment