Search

 
 
 

खरसावां : भविष्य निर्माण में वरदान साबित हो रहा मुरूप का अर्जुन पुस्तकालय

 
Kharshwan : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप पंचायत मुख्यालय गांव स्थित अर्जुन पुस्तकालय विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के निर्माण में वरदान साबित हो रहा है. इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने बताया कि यह पुस्तकालय प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ही शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि कई विद्यार्थी इस पुस्तकालय से अपने सुनहरे भविष्य की स्थाई नींव रख चुके हैं. श्री प्रधान ने बताया कि पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए सभी तरह की पुस्तकें उपलब्ध हैं. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-upset-due-to-supply-of-dirty-water-no-solution-even-after-complaint/">चाईबासा

: गंदे पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी हल नहीं
उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में पुस्तक संग्रह करने में स्थानीय समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों समेत श्री फाउंडेशन ट्रस्ट, श्री झारखंड सीमेंट प्लांट खरसावां का बड़ा सहयोग मिला है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा असर शिक्षा पर पड़ा है. उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को पुस्तकालय में उपलब्ध प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी पुस्तकों का नि:शुल्क लाभ लेने का आग्रह किया है. मौके पर शिक्षक धर्मेंद्र प्रधान, देवदत्त, माधव, शिबू, नरेश, विकास, देवाशीष, मृत्युंजय, निरंजन, धनंजय, आशीष, संतोष , दीपक, महादेव, अभिषेक समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही