Search

 
 
 

खरसावां: कार्यकर्ता से ही संगठन है- विधायक

 
Kharsawan : खरसावां के काली मंदिर सामुदायिक भवन में झामुमो की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागराई ने सभी को माला पहनाकर व पार्टी का सदस्यता रसीद देकर झामुमो में शामिल कराया. कार्यक्रम के दौरान 150 समर्थकों के साथ आमदा पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता धनु मुखी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. इसके अलावे जोजोडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह जामुदा व उप-मुखिया राजेश महतो ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम के दौरान खरसावां के नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य काली चारण बानरा का भी स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-students-made-aware-of-rights-legal-information-given/">सरायकेला:

विद्यार्थियों को अधिकार के प्रति किया गया जागरूक, दी गई कानूनी जानकारी

उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचायें- गागराई

मिलन समारोह में विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन का रीढ़ व पूंजी हैं. कार्यकर्ताओं से संगठन को पहले से और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया. सामाजिक कार्यकर्ता धनु मुखी, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, राजेश महतो जैसे लोगों के झामुमो में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी. उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने पर बल दिया. जनता से किये वायदों को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है. गांव में बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है. शत प्रतिशत वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांगों को पेंशन योजना से जोड़ने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है. आने वाले दिनो में क्षेत्र के विकास के लिये कई ओर योजनाओं पर भी कार्य होंगे. सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया.

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

मौके पर मुख्य रुप बासंती गागराई, जिप सदस्या काली चरण बानरा, जिला प्रवक्ता अनूप सिंहदेव, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, नियती महतो, किंकर नायक, अजय समड़, संजु हाईबुरु, मुकुंद सिंहदेव, ललन तिवारी, खिरोद प्रमाणिक, प्रताप मिश्रा, मंजु कुम्हार, रानी बानरा, बुधन सिंह हेंब्रम, सानगी हेंब्रम, बबलू महतो, कृष्ण चंद्र प्रधान, अरुण जामुदा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-story-writing-and-clay-art-competition-organized-at-ashoka-international-school/">खरसावां

: अशोका इंटरनेशनल स्कूल में कहानी लेखन व मिट्टी की कला प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही