Search

 
 
 

खरसावां : गितिलता गांव के समीप बारात गाड़ी पलटी, 14 वर्षीय बालक की मौत

 
Kharsawan : खरसावां प्रखंड अंतर्गत गितिलता गांव के समीप एक बराती गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इससे गाड़ी पर सवार 14 वर्षीय विमल महतो नामक बालक की दबकर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रविवार की रात जोजोकुड़मा गांव से बराती मोलाडीह गांव की ओर जा रही थी. इसी बीच पिक अप मैक्स गितिलता गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें गाड़ी में सवार जोजोकुड़मा गांव निवासी विमल महतो 14 वर्षीय बालक की गाड़ी में दबने से मौत हो गई. वहीं अन्य 8 लोग घायल हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-44th-foundation-day-of-st-agasteens-college-celebrated-with-pomp/">मनोहरपुर

: संत अगस्तीन कॉलेज का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना
स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को खरसावां अस्पताल लाया गया. विमल महतो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. आमदा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चालक के ऊपर मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही