Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: आंधी ने मचाई तबाही, छप्‍पर उड़े, पेड़ गिरे, घंटों गुल रही बिजली

Advertisement
Advertisement
Kharsawan: खरसावां में रविवार की तेज आंधी चलने के साथ झमाझम बारिश हुई. बारिश से जहां लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली, वहीं तेज आंधी से काफी नुकसान पहुंचा है. कई घरों के छप्पर उड़ गए. खरसावां के पंजाब नेशनल बैंक के छत पर लगाए गए सोलर प्लेट को भी नुकसान पहुंचा है. तेज आंधी से बिजली की आपूर्ति पर खासा असर पड़ा. करीब दो दर्जन बिजली के पोल उखड़ कर गिर गए. जगह जगह पर बिजली के तार टूट कर गिर गए. [caption id="attachment_301555" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/02may1-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> पंजाब नेशनल बैंक के उड़े सोलर प्लेट.[/caption]

सिमला गांव में पेड़ गिरने घर को नुकसान

[caption id="attachment_301558" align="aligncenter" width="188"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/02may1b-188x300.jpg"

alt="" width="188" height="300" /> सिमला गांव में इन्हीं लोगों के घर पर गिरा पेड़.[/caption] सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर सिमला गांव के पास पुराना पेड़ गिरने से कुछ घंटों तक यातायात प्रभावित रहा. काफी मशक्कत के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को काट कर हटाया गया. सिमला गांव में ही मंगल कैवर्त के घर पर जामुन का पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही एक महिला मिथिला कैवर्त (35) घायल हो गई. उसके कमर में चोट लगी है. उसका इलाज जमशेदपुर के अस्पताल में चल रहा है.

आंधी से बिजली आपूर्ति पर पड़ा असर

[caption id="attachment_301560" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/02may1c-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> सिमला में सड़क पर गिरे पेड़ को हटाते लोग.[/caption] खरसावां के सभी क्षेत्रों में रविवार की रात बिजली गुल रही. सोमवार की दोपहर खरसावां बाजार क्षेत्र में बिजली के टूटे तारों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति की गई. जबकि रिडींग व हरिभंजा पंचायत के अधिकांश क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही