Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: 30 टन कोयला के साथ चौका से खरसावां जा रहा ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां पुलिस ने 30 टन कोयले के साथ एक ट्रक को जब्त किया है. बताया जाता है कि ट्रक चालक के पास कोयला का वैद्य कागजात नहीं था. खरसावां पुलिस ने कांड संख्या 19/2022 में ट्रक ड्राइवर सुदेश्वर यादव (ग्राम: इंद्रा, थाना: गिद्दौर, जिला: चतरा) के खिलाफ धारा 414 भादवी व 30 (2) कोल माइंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-after-illicit-relationship-busted-in-govindpur-missing-person-commits-suicide-by-hanging/">जमशेदपुर:

गोविंदपुर में अवैध संबंध का भांडाफोड़ के बाद लापता व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नियमित गश्‍ती के दौरान पकड़ाया था ट्रक, नहीं थे कागजात

[caption id="attachment_288588" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/13ajsr3a-300x237.jpg"

alt="" width="300" height="237" /> जब्त किया गया कोयला लदा ट्रक.[/caption] खरसावां थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को नियमित गश्‍ती के दौरान सहायक अवर निरीक्षक राजू उरांव ने दस चक्का वाला ट्रक (जेएच05एसी-4614) को जांच के लिये रोका. उक्त ट्रक में करीब 30 टन कोयला मिला. पूछताछ करने पर ट्रक ड्राइवर सुदेश्वर यादव ने बताया कि चौका के आसपास से कोयला लोड़ कर खरसावां के किसी ईंट भट्ठा में पहुंचाने जा रहा है. कागजात की मांग करने पर ड्राइवर कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-after-illicit-relationship-busted-in-govindpur-missing-person-commits-suicide-by-hanging/">जमशेदपुर:

गोविंदपुर में अवैध संबंध का भांडाफोड़ के बाद लापता व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही