Search

खरसावां : मुरूमडीह गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल

Kharsawan : आमदा मुख्य मार्ग में मुरूमडीह गांव चौक के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों के नाम करन सिंह पाड़ेया (18) और कृष्णा पाड़ेया (17 वर्ष) है. दोनों युवक कोलाबीरा निवासी हैं. दोनों हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक (जेएच 22डी 1788) से चक्रधरपुर से अपने गांव कोलाबीरा की ओर आ रहे थे. इसी बीच आमदा ओपी क्षेत्र के मुरूमडीह चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे लगी लोहे के पोल से जा टकराई. इससे दोनों गिर गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-showcause-to-563-pds-dealers-pending-aadhaar-seeding/">चाईबासा

: आधार सीडिंग लंबित रहने पर 563 पीडीएस डीलर को शोकॉज
इस घटना में कृष्णा सिंह पाड़ेया के आंख में गहरी चोट लगी है. उसके आंख का ऊपरी हिस्सा निकल गया है. स्थानीय लोगों व आमदा ओपी पुलिस की मदद से दोनों घायलों को खरसावां सीएचसी लाया गया. स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया. वहीं आमदा ओपी पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp